आईएसआईएल ने एक सीरियाई सैनिक को टैंक से कुचल कर मौत की सज़ा दी है।
तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल या दाइश ने कुछ नए चित्र और वीडियो क्लिप जारी किए हैं जिनसे पता चलता है कि इस गुट ने अपने अमानीवय अपराधों को जारी रखते हुए एक सीरियाई सैनिक को टैंक से कुच कर मौत की सज़ा दी है। वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि एक 19 वर्षीय सीरियाई सैनिक फ़ादी एमार ज़ीदान को सड़क पर खड़ा करके उसके ऊपर से टैंक को गुज़ार दिया गया है और इस प्रकार अत्यंत अमानवीय ढंग से उसकी हत्या की गई है। उक्त सैनिक सीरिया में लाज़ेक़िया के निकट जबला के क्षेत्र का रहने वाला था।
ज्ञात रहे कि इस तकफ़ीरी आतंकी गुट ने इससे पहले भी अत्यंत क्रूर एवं पाश्विक शैलियों से बंदियों को मौत के घाट उतारा है। ज़िंदा जलाना, पिंजरे में रख कर पानी में डुबाना, गाड़ी में बंद कर उसे धमाके से उड़ाना, ऊंचाई से नीचे फेंक देना, गले में विस्फोटक बांध कर उसे उड़ा देना, बंदियों की हत्या करने के दाइश के कुछ अमानवीय तरीक़े हैं।